फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरात में विवाद करने वाले सात को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 11 Jun 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/ प्रतापपुर/ भाटपाररानी। श्रीरामपुर थाना के ग्राम कड़सरवा बजुर्ग में तीन दिन पूर्व एक बरात में मनपसंद गाना गाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। मंगलवार को घटना में शामिल आठ नामजद व सात अज्ञात के विरुद्ध बलवा, हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने सात लोगों का गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ग्राम कड़सरवा बुजुर्ग गांव के निवासी महेंद्र कुशवाहा के घर कटहरिया से सात जून को बरात आई थी। कृषक इंटर मीडिएट काॅलेज कड़सरवा बुजुर्ग के मैदान में आर्केस्ट्रा प्रोगाम के दौरान मन पसंद गाना चलवाने लेकर बरातियों और गांव के कुछ लोगो के बीच गाली-गलौज और फिर मारपीट हुई।
इस दौरान फायरिंग भी हुई। घटना के संबंध में वादी उपनिरीक्षक वीरेंद्र कन्नौजिया की तहरीर के आधार पर थाना में राज कुशवाहा, राजू कुमार और रवि कुमार, रितेश कुशवाहा निवासी कटहरिया थाना श्रीरामपुर और पिंटू कुशवाहा निवासी परगसहा थाना श्रीरामपुर, संतोष कुशवाहा निवासी रघुनाथपुर थाना बनकटा, मो. एजाज अंसारी, इरफान अंसारी निवासी करसड़वा बुजुर्ग थाना श्रीरामपुर के साथ सात अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया
विज्ञापन

है। पुलिस ने मोहम्मद एजाज अंसारी, इरफान अंसारी, राजू कुमार, रवि कुमार, रितेश कुशवाहा संतोष कुशवाहा तथा राज कुशवाहा की गिरफ्तारी करते हुए उसके पास से घटना के दिन हुई फायरिंग से संबंधित एक अदद तमंचा और एक अदद खोखा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें