फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए चिह्नित की जमीन

Wed, 11 Jun 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/कपरवार। स्थानीय गांव में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल दूसरे के भवन में संचालित होता है। इसके भवन निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए राजस्व विभाग ने जमीन का चिह्नांकन किया, जहां जेसीबी आदि के जरिए मलबा हटाए जाने के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को विरोध का भी सामना करना पड़ा।
कपरवार में भवन न होने के कारण काफी दिनों से पानी की टंकी के भवन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय संचालित किया जा रहा है। भवन के लिए विभाग ने शासन को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से मंजूरी मिलने और डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने जमीन का चिह्नांकन किया।
रामजानकी मार्ग से सटे एक एकेडमी के करीब सरकारी जमीन का टीम ने एक हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले भूमि में भवन निर्माण किया जाएगा। इसमें हर्बल गार्डेन भी बनाया जाएगा। हालांकि, चिह्नांकन के समय कर्मचारियों को कुछ विरोध का भी सामना करना पड़ा।
मौके पर तहसीलदार अरुण कुमार, लेखपाल शमीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें