फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 25 हजार के इनामी वांछित पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम महुजा रोड स्थित सोहगरा धाम से सोमवार को 25 हजार रुपये के इनामी वांछित पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर लाल बच्चन बिहार के सिवान जनपद के गुठनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पशु तस्कर 14/15 जुलाई की रात भाटपार रानी और लार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आठ गोवंश के साथ पकड़ी गई पिकअप की घटना में वांछित था। उस घटना में चार पशु तस्कर पकड़े गए थे और चार अन्य पशु तस्कर का नाम पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के बाद प्रकाश में आया था।
इसमें लाल वचन भी था। एसओ अभिषेक राय ने बताया कि पूछताछ कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। तीन अन्य फरार पशु तस्करों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें