फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी देने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में धमकी देने वाला आरोपी। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
धमकी देने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। प्रयागराज माघ मेले को उड़ाने की धमकी भरे मैसेज को वायरल करने वाले दूसरे आरोपी को रामपुर कारखाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के विशुनपुर चिरकिहवा गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी के मोबाइल फोन से प्रयागराज माघ मेला और देवरिया महोत्सव को उड़ाने की धमकी वाला मैसेज वायरल हुआ। छह फरवरी को नसरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह, कांस्टेबल सफदर अली, रणजीत सिंह और संजीत को सूचना मिली कि नसरुद्दीन का साथी नवाब शरीफ वारसी सिरसिया में खड़ा हैं। वह कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 12वीं तक पढ़े नवाब शरीफ वारसी ने बताया कि पहले सऊदी अरब रहते थे। दिसंबर-2018 में आए तो नसरुद्दीन से नजदीकी बढ़ी। हालांकि, मैसेज भेजने की बात से वह इंकार कर रहा था। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि आरोपी नवाब शरीफ को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

...तो एनआरसी और सीएए के विरोध में भेजा था मैसेज!
खुलकर तो नहीं बता रहे पर आरोपियों की मंशा कुछ ऐसी रही
सुनील कुमार सिंह
देवरिया। धमकी भरा मैसेज वायरल करने वाले दोनों आरोपी खुलकर तो नहीं कह रहे, लेकिन उनकी मंशा एनआरसी और सीएए के विरोध में ही ऐसा करने की रही है। दोनों को लग रहा था कि सरकार की ओर से धर्म विशेष के लोगों को परेशान करने के लिए ऐसा किया गया है।
दरअसल, 30 जनवरी को प्रयागराज में माघ मेले को उड़ाने की धमकी भरा मैसेज वहां वायरल हुआ था। वहां के एसएसपी ने जांच-पड़ताल कराया तो मैसेज करने वाला शख्स रामपुर कारखाना के विशुनपुर चिरकिहवां गांव का निकला। सूचना मिलने पर यहां के एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने तत्काल नसरुद्दीन अंसारी को हिरासत में ले लिया। लंबी पूछताछ के बाद छह फरवरी को उसे जेल भेजा गया। वहीं, बृहस्पतिवार को दूसरे आरोपी नवाब शरीफ वारसी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने स्पष्ट तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन एनआरसी और सीएए को लेकर दोनों के मन में कहीं न कहीं टीस थी। उनको लग रहा था कि सरकार एक धर्म विशेष के लोगों को परेशान करने या देश से भगाने के लिए ऐसा कर रही है। इसलिए यह मैसेज भेजकर धमकी दिया था।
विज्ञापन

एटीएस करेगी गहराई से जांच
देवरिया। धमकी भरे मैसेज भेजने वाले मुख्य आरोपी नसरुद्दीन असंारी से लखनऊ एटीएस पूछताछ कर चुकी है। दूसरे आरोपी नवाब शरीफ वारसी के पुलिस गिरफ्त में आने पर एटीएस इससे भी पूछताछ कर मामले की तह तक जाएगी। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि एटीएस को सूचना दी गई है। लखनऊ से टीम आकर इससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें