तरकुलवा। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने तरकुलवा पुलिस पर सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया है।
नगर पंचायत कस्बा में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि तरकुलवा के थानेदार प्रदेश सरकार के एक मंत्री के इशारे पर निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने का काम कर रहे हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर के वरिष्ठ सपा कार्यकर्ता का अपने बेटे और बहू से हिस्से को लेकर विवाद चल रहा है।
इस मामले में पुलिस ने क्षेत्र के एक मंत्री के इशारे पर सरफराज अहमद के खिलाफ हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई की है, जो पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि परिवार के आपसी विवाद के आधार पर किसी को हिस्ट्रीशीटर घोषित करना ब्रिटानिया हुकूमत की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के नेताओं के इशारे पर निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने का काम किया जा रहा है। संवाद