फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस दे रही दबिश, गांव छोड़कर भागे आरोपी

Sun, 12 Oct 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रामलीला मंचन के बाबा सरयू दास मंदिर के समीप एकौना गांव में तैनात पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर,एकौना। राज्याभिषेक की झांकी पर पथराव के बाद पुलिस के छापे से खौफजदा आरोपी गांव छोड़कर भाग गए है। आरोपियों के टोले में सन्नाटा पसरा है।
पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए परिजनों पर दबाव बना रही है। उधर, शनिवार को एकौना गांव में राम के राज्याभिषेक कराने के मंचन की तैयारी शुरू की गई है। पुलिस ने बवाल के पांच आरोपियों का चालान कर दिया।
बृहस्पतिवार की देर शाम गांव में रामलीला के दौरान राज्याभिषेक की शोभायात्रा अनुसूचित जाबत बस्ती के पास पहुंची तो कुछ युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
इसमें राम और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले किशोर समेत छह लोग घायल हो गए। वारदात को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया था।
मौके पर पहुंचे एसपी के कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए थे। पुलिस ने वारदात में गांव के शिवकुमार, रोशन, विश्वजीत, अंकुल, विपिन, थरंगा, गोलू, विशाल, मुन्ना, सर्वेश, पंकज और सतीश सहित 37 लोगों पर मारपीट, लूट, धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज किया। गांव में सीओ हरिराम यादव के नेतृत्व में पुलिस लगातार कैंप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों के टोले में लगातार छापा मारकर अज्ञात लोगों की शिनाख्त करने में जुटी है। अधिकतर आरोपी गांव छोड़कर गोरखपुर जनपद के गांवों में शरण लिए है। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल है। पुलिस की तैनाती रखी गई है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें