तस्करों द्वारा गाड़ी से टक्कर मारने के बाद क्षतिग्रस्त पुलिस का वाहन
- फोटो : SALEMPUR
तस्करों ने पुलिस के वाहन को मारी टक्कर
एसआई समेत तीन घायल, दो तस्कर गिरफ्तार, 10 पशु मुक्त कराए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी(देवरिया)। पशुओं को पिकअप में लादकर भाग रहे तस्करों ने पुलिस के वाहन में टक्कर मार दी। इससे एक एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि पुलिस टीम ने पीछा कर पुलिस ने पशु लदे एक पिकअप को रोककर दो तस्करों को गिरफ्तार कर 10 पशुओं को मुक्त करा लिया। घायल एसआई के तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व अज्ञात तस्करों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
पशु तस्करी की सूचना पर भटनी पुलिस रविवार भोर में नकहनी चौराहे पर पुलिस ने घेराबंदी किए थी। तभी एक कार और दो पशु लदे पिकअप आते दिखे। रोकने पर तस्कर पुलिस के वाहन को टक्कर मार भाग निकले। एक पिकअप को तो पुलिस ने पकड़ लिया और दो वाहन वाहन बिहार की सीमा में बलुआ अफगान के रास्ते भागने निकले। तस्करों की पहचान बरहज थाना क्षेत्र के पैना निवासी निरंकार निषाद और कटैला निवासी अमरजीत निषाद के रूप में हुई। पिकअप पर नंबर प्लेट नहीं लगा था। घायल एसआई अश्वनी प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व अज्ञात पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा के अलावा पशु तस्करी सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।