फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर की ठोकर से खंभा क्षतिग्रस्त, 80 गांवों की बिजली गुल

Fri, 20 Jun 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बृहस्पतिवार की सुबह बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत बैकुंठपुर छठियाव ईंट भट्ठा के पास ट्रैक्टर की ठोकर बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे हाइटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे उपकेंद्र के बघौचघाट और पकहा फीडर के करीब 80 गांवों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बिजलीकर्मी पूरे दिन आपूर्ति बहल करने की कोशिश करते रहे, मगर 14 घंटे बाद भी रात 9 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इससे पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। घरों में लगे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। पानी की टंकियां सूख गई। भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी को तरसते रहे। जेई अमित कुमार ने बताया कि जल्द ही आपूर्ति बहल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें