फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर खुद को लोगों से जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर खुद को लोगों से जोड़ा
विज्ञापन

देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोंदा सोनूघाट में भाषण की शुरुआत भोजपुरी में कर लोगों से खुद को जोड़ा। उन्होंने कहा कि सबके राम-राम बा। देवरहा बाबा की धरती देवरिया के दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करत बानी। देवरिया की धरती पर देवरही माता, तरकुलही माता का आशीर्वाद है।
पीएम ने कहा कि देवरहा बाबा की तपस्थली, बाबा राघवदास की कर्मस्थली तथा रामप्रसाद बिस्मिल की शहीद स्थली है, हम महान वीरों की धरती के नमन करत बानी। उन्होंने कहा कि चुनाव में आने का मौका मिला है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का हेलिकाप्टर दोपहर बाद दो बजकर नौ मिनट पर उतरा। इससे पहले सेना के दो हेलिकाप्टर लैंड किए। यहां से मंच पर पहुंचे और जनता तथा मंचासीन लोगों का अभिवादन किए। उन्होंने दो बजकर 21 मिनट पर संबोधन शुरू किया। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि पांच साल पहले गरीबों पर किए गए अत्याचार को वे भूल नहीं सकते। विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में भाजपा और उसके सहयोगी दलों अपना दल, निषाद पार्टी को जमकर वोट मिल रहे हैं।
पीएम ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है। गरीबों को अच्छे अस्पताल में पांच लाख तक इलाज की सुविधा दी गई है। हिंदी मीडियम में पढ़ाई करने वाले गरीबों के बेटे-बेटियों के लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी भाषा में भी होने वाली है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से दुनिया महामारी का सामना कर रही है। महामारी ने पूरी मानव जाति को चपेट में ले लिया। विपक्ष की जिम्मेदारी थी कि हाल से बचाए, लेकिन डराया, चिंता बढ़ाने में भी पीछे नहीं रहे। वैक्सीन के खिलाफ लोगों को भड़काया, खतरे में डालने की कोशिश की, लेकिन वैक्सीन ने ही बचाया है। इसके लिए किसी को एक रुपये भी नहीं देना पड़ा। महामारी में देश चूल्हे की चिंता कर रहा था, लेकिन विपक्ष को वोट की चिंता थी। प्रदेश की योगी सरकार गन्ना किसानों के लिए नई चीनी मिल लगा रही है। साथ ही आर्थिक हालत में सुधार के लिए एथेनाल बेडिंग का काम बढ़ाया जा रहा है। इससे यूपी को बारह हजार करोड़ रुपये मिले हैं। गन्ना पर्ची आसानी से मिल रही है तथा भुगतान भी हुआ है, जिसमें पिछली सरकारों का भी बकाया था। किसानों की दिक्कतें कम हो रही हैं। सरकार बाढ़, अवैध कब्जा दोनों पर काम कर रही है, जिससे गरीब के घर की तरफ अपराधी आंख उठाकर न देख पाए। सरकार घरौनी देने का काम कर रही है।
दमदार सरकार बनाने में योगदान दें : सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम का बाबा दुग्धेश्वरनाथ की धरती, देवरिया की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, आजादी के आंदोलन में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बलिदान हुए रामचंद्र विद्यार्थी, सोना सोनार अमृत वर्ष महोत्सव में स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने जातिवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद के मुद्दे को छोड़कर परिवारवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य किया। पीएम के कार्य से भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि दमदार सरकार बनाने में योगदान दें।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा पांच साल में करके दिखाया। विकास की परियोजनाएं लागू हुईं। शहरी, ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीबों व मुसहरों को आवास दिया गया। कहा कि पांच चरण के मतदान के बाद भाजपा पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ रही है। छठे व सातवें चरण के लिए सबको तैयार होना है और तीन सौ पार लक्ष्य पार करना है। उन्होंने कहा कि दमदार सरकार बनाने में योगदान दें।
मछुआ समुदाय के लिए लागू की गई योजना : डॉ. संजय निषाद
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पूरा देश व प्रदेश मोदी, योगी मय हो गया है। भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ लोगों दिया गया। 70 साल से सताए लोगों को लाभ मिला है। केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में प्रदेश सरकार सफल रही। कहा कि सरकार ने निषाद राज के किला को पर्यटन स्थल घोषित किया है। मछुआ समुदाय के लिए योजना लागू की गई है।
कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने मेरी जान मरवाने की कोशिश की, जेल में डालने का कार्य किया। इसे प्रदेश से खत्म करना होगा। इसलिए भाजपा को मछुआ समुदाय की सेना को दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने मछुआ आरक्षण के बारे में लिखा है। चुनाव बाद मछुआ समुदाय की हर समस्या का एक-एक कर समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

इन्होंने सभा को संबोधित किया
सभा को सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व कैबिनेट मंत्री आरपीएन सिंह, सांसद कमलेश पासवान, रवींद्र कुशवाहा, सूर्य प्रताप शाही, जयप्रकाश निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी मंत्री सुनील गुप्ता आदि ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने संचालन किया। मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि, कमलेश शुक्ल, बरहज के भाजपा प्रत्याशी दीपक मिश्र शाका, देवरिया सदर के शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना के सुरेंद्र चौरसिया, सलेमपुर की विजय लक्ष्मी गौतम, भाटपाररानी सभाकुंवर, चौरीचौरा के सरवन निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें