फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फैसले पर पुनर्विचार करें'

Tue, 22 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
शहर के मालवीय रोड पर सराफा करोबारियों के धरना।
विज्ञापन
देवरिया में उत्पाद शुल्क लागू करने के विरोध में सराफा कारोबारियों का धरना 22 वें दिन भी जारी रहा। कारोबारियों का कहना था कि सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। वर्ना आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज स्थित धरनास्थल पर जिलाध्यक्ष उमाशंकर सराफ ने कहा कि स्वर्ण कारोबार पर उत्पाद शुल्क लागू होने से व्यापारियों में नाराजगी है। इससे छोटे कारोबारियों की परेशानी बढ़ जाएगी। केंद्र सरकार ने काला कानून लागू कर व्यापारी विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। सरकार को चाहिए कि अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। ताकि कारोबारी अपने हड़ताल को समाप्त कर सके। कार्यक्रम में गोरखपुर सराफ मंडल के अध्यक्ष शरत चंद्र अग्रहरि ने धरनास्थल पर पहुंचकर धरना का समर्थन जताया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जब तक कानून को वापस नहीं करेगी उस वक्त तक अनशन जारी रहेगा। सभा को उमाशंकर सराफ, वासुदेव वर्मा, हृदय नारायण जायसवाल, अजय वर्मा, शक्ति गुप्त, श्याम सुंदर भगत, पंकज बरनवाल, गंगा सागर गुप्त, जवाहर बरनवाल, नागेंद्र शुक्ल, ऋषिकेश मिश्र, राकेश वर्मा, मदन वर्मा, श्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें