संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित खेल शिविरों के जिला स्तरीय प्रतियोगिता की अगली कड़ी के अंतर्गत 15 नवंबर को ताइक्वांडो एवं 16 नवंबर को हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें ताइक्वांडो में 200 से अधिक खिलाड़ी अलग-अलग आयु व भार वर्ग में एवं हैंडबॉल में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। दोनों खेलों की तैयारी के लिए स्टेडियम प्रशासन लगा हुआ है।
जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग के ताइक्वांडो बालक एवं हैंडबाल बालक वर्ग की प्रतियोगिता के लिए खेल निदेशालय की ओर से स्वीकृति प्रदान की गई है। क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग में ताइक्वांडो बालक वर्ग की प्रतियोगिता 15 नवंबर को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग हैंडबाल बालक प्रतियोगिता 16 नवंबर को होगी, इसमें कुल आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी।