फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 02 Mar 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में ताइक्वांडो बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अटैक, डिफेंस, टारगेट, पंचिंग, ब्लॉकिंग और बोर्ड ब्रेकिंग के माध्यम से कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट प्रतियोगिता में गौरी पांडेय प्रथम, अदिति निषाद द्वितीय स्थान पर रहे। कृष गुप्ता, भूमि सिंह, अनय प्रताप सिंह, श्याम कुमार, कृष्ण यादव, प्रज्ञा यादव, आराध्या यादव, मिथिलेश, अंशिका गुप्ता, वैष्णवी पांडेय तृतीय स्थान पर रहें। येलो बेल्ट से ग्रीन बेल्ट प्रतियोगिता में नंदिनी सिंह ने प्रथम, आराध्या कनौजिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अनुराग सिंह, जान्हवी सिंह, शिवांश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्लू वन बेल्ट से रेड बेल्ट में अथर्वपति त्रिपाठी ने उत्तीर्ण किया। खिलाड़ियों की सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कनोडिया, मिथुन प्रजापति, अभिषेक कुमार, दीपक विश्वकर्मा, रिया कनौजिया, प्रियंका कुमारी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें