फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली खेले रघुबीरा अवध में...गीत ने बांधा समां

Mon, 02 Mar 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। गड़ेर क्षेत्र के वादीपुर गांव में सोमवार को होली उत्सव भजन-संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नीलम सागर ने होली खेले रघुबीरा, अवध में होली खेलें रघुबीरा...गीत प्रस्तुत कर समां बांधते हुए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजू शाही और निंजू सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतुल राज मिश्र ने गणेश वंदना गणपति राखो मेरो लाज..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली...,श्याम तेरी वंशी पुकारे राधा..., नीलम सागर ने गोकुल में रंग उड़ाये रे कान्हा..., राधा की भीगे चुनरिया..., मेरो खोए गयो बाजूबंद रसिया...., सन्नी तिवारी ने आज बिरज में होली रे...., सिया निकले अवधवा के ओर..., धर्मेंद्र भट्ट ने जमुना तट श्याम खेले..., होली खेले नंदलाला... आदि गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर रवि यादव, मानवीर सिंह, अमित शाही, अतुल शाही, रमाशंकर चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें