फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राज्य प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

Sun, 23 Nov 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। शनिवार को भी खिलाड़ियों ने अभ्यास किया।
विज्ञापन

आगामी 6-7 दिसंबर को लखनऊ में ताइक्वांडो की जूनियर, जूनियर कैडेट्स एवं सीनियर वर्ग में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके लिए स्टेडियम में खिलाड़ियों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। खिलाड़ियों ने बताया कि हर हाल में जिले के लिए मेडल लेकर आना है। ताइक्वांडो में देवरिया का झंडा बुलंद करना है। इसमें ताइक्वांडो खिलाड़ी अभिषेक कुमार, अभिज्ञान कुमार, तुसिका वर्मा, तनु वर्मा, हर्ष यादव, अमृता कुमारी, अदिति पटेल, ऋद्धि त्रिपाठी, अंशिका कुमारी, अंशिका सिंह समेत दो दर्जन खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें