फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

Sun, 28 Jun 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के एमसीएच विंग में सदर विधायक ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारम्भ
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग से रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा की पिलाकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


सदर विधायक ने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए हर बच्चे को समय पर दवा पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में भी हर घर तक पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि शून्य से पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा इस दो बूंद जिंदगी की से वंचित न रहे।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि अभियान के तहत पांच वर्ष तक के 5.68 लाख बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मेडिकल कॉलेज सहित सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, बस स्टेशनों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ट्रांजिट टीमें भी तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। मेडिकल काॅलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने की अपील की। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. कार्तिक पांडेय, डिप्टी डीआईओ डॉ. विपिन रंजन, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, विश्वनाथ मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें