फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती दर पर उद्यान विभाग दे रहा फलदार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ती दर पर उद्यान विभाग दे रहा फलदार पौधे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फलदार पौधे लगाने के इच्छुक लोगों के लिए उद्यान विभाग सस्ती दरों पर पौधे उपलब्ध करा रहा है। बृहस्पतिवार देर रात से शुरू हुई बारिश ने ऐसे लोगों की राह आसान कर दी। इस वक्त किसान पौधरोपण करते हैं तो उन्हें मिट्टी की नमी का फायदा अवश्य मिलेगा।
वर्तमान में उद्यान विभाग की भुजौली कालोनी देवरिया व भाटपाररानी नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के करीब 20 हजार फलदार पौधे तैयार हैं। इसमें दशहरी, कपूरी, आम्रपाली, चौसा आदि आम की प्रजातियां भी हैं। इनकी बिक्री दर 39 रुपये निर्धारित की गई है। बीजू आम के पौधे आठ रुपये में बिक रहे हैं। लीची 38 तो अमरूद 29 और आंवला, अनार आदि के पौधे 17 रुपये में बेचे जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर बागवानी करने के इच्छुक किसान योजनाओं के माध्यम से अनुदान का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग की जिले में दो नर्सरियां हैं। दोनों में बिक्री के लिए 20 हजार पौधे तैयार किए गए हैं। यहां किसानों को विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधे किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। - सीताराम यादव, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें