फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च से जून तक एक-एक हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च से जून तक एक-एक हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी
विज्ञापन

77.76 लाख दो माह का आया बजट, सीएचसी-पीएचसी को भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना महामारी में अपनी जिंदगी का परवाह किए बिना गांवों में आशा कार्यकर्ता सर्वे कर रही हैं। संक्रमित गांवों में खास कर इनकी भागीदारी है। शासन से एक हजार रुपये चार महीने तक दिए जाएंगे। इनके कार्यों को देखते हुए शासन ने प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। दो माह का बजट 77.76 लाख जारी हो चुका है।
स्वास्थ्य विभाग की अंतिम कड़ी गांव की आशा कार्यकर्ता हैं। महामारी में महानगरों से आने वालों को ट्रेस और निगरानी का कार्य आशा बहुएं कर रही हैं। संक्रमित गांवों में डोर-टू- डोर सर्वे कर लोगों का ब्यौरा इकट्ठा कर रही हैं। इसकी वजह से गांवों में संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों को आसानी से ट्रेस कर लक्षण के आधार पर सैंपलिंग कराया जा रहा है। प्रोत्साहन राशि के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन परिवार कल्याण भारत सरकार के मिशन निदेशक अपर सचिव वंदना गुरनानी ने सीएमओ को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 2694 के सापेक्ष 2592 आशा कार्यकर्ता एक्टिव हैं। इनका हौसला बढ़ाने के लिए सरकार ने ऐसा निर्णय लिया है। प्रति आशा कार्यकर्ता को दो हजार रुपये एडवांस मानदेय और एक हजार रुपये महीना प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा। दो किस्तों में इसका भुगतान किया जाएगा। प्रथम किस्त में 77.76 लाख रुपये जिले को बजट मिला है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि मार्च और अप्रैल का मानदेय व प्रोत्साहन राशि सीएचसी पर भेज दी गई है। आशा बहुओं के बैंक अकाउंट में यह धनराशि पहुंच जाएगी। शहरों में आशा संगिनी को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें