फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में सरयू नदी पर नहीं बना पीपा पुल, आवागमन में दिक्कत

Mon, 25 Nov 2024 06:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी तट पर मोहन सेतु निर्माण कार्य अधर में है। बारिश के बाद नदी का पानी घटने पर पीडब्ल्यूडी पीपा पुल लगाकर आवागमन सुलभ बनाता है, लेकिन अभी तक यहां पीपा पुल लगाने की तैयारी शुरू नहीं हो सकी है। जिसको लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन

सरयू नदी के रास्ते जनपद के परसियां-विशुनपुर देवार के दर्जनों गावों के अलावा मऊ, आजमगढ़, वाराणसी व बलिया जनपद तक के लोगों की आवाजाही होती है। पीडब्ल्यूडी द्वारा 15 नवंबर तक पीपा पुल लगा दिया जाना चाहिए, लेकिन अभी कोई तैयारी नहीं की जा रही है। जिससे लोगों को नदी पार करने के लिए नाव ही सहारा बनी हुई है। यात्रा करने वाले लोग जान जोखिम में डाल कर आवागमन करने पर मजबूर हैं। यहां 2016 में मोहन सेतु बनकर तैयार हो जाना था। जिससे रास्ता आसान हो जाने को लेकर लोगों में उम्मीद जगी थी। लेकिन मोहन सेतु निर्माण कार्य अधर में होने के कारण नदी पार के गांवों और गैरजनपद के राहगीरों के लिए समस्या जस की तस बनी हुई है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें