फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किसानों का जनजागरण अभियान शुरू, लेखपालों के कैंप लगाने का किया विरोध

Mon, 25 Nov 2024 06:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बाईपास से प्रभावित किसानों ने भूमि बचाओ संघर्ष समिति व भारतीय किसान यूनियन के साथ जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। पेपर जमा न करने एवं किसानों के साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन

किसानों ने जनजागरण कर रहे किसान नेताओं को सूचना दी कि लेखपाल गांव में कैंप लगाकर कर कागज बनाने व जमा कराने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं।
इसके बाद जनजागरण कर रहे किसानों का जत्था कैंप वाले गांवों की तरफ चल दिया। पगरा उर्फ परसिया, बरारी तप्पा गोबराई भीमपुर, बरारी तप्पा धतुरा बैतालपुर में किसानों ने कैंप लगाए लेखपालों का विरोध किया और वापस जाओ के नारे लगाए।
विज्ञापन

किसानों ने मुंडेरा बुजुर्ग, पकड़ी बुजुर्ग, भगवतीपुर में भी जागरण अभियान चलाया। किसानों ने पेपर जमा न करने की वचनबद्धता व्यक्त की और आंदोलन को तेज कर निर्णायक लड़ाई लड़ने एवं जनजागरण अभियान चलाते हुए लेखपालों के कैंप का विरोध जारी रखने का नारा बुलंद किया। अभियान में भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अजीत त्रिपाठी, भाकियू के जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण उर्फ बड़े शाही, सुग्रीव मिश्र, सेवानिवृत जिला जज केसरी नंदन गुप्ता, टुन्नू सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें