पिंडी की श्रेया त्रिपाठी ने सीआईएससीई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बरेली जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जनपद का नाम रोशन किया है। श्रेया हार्टमन कॉलेज बरेली की छात्रा हैं। उनके पिता शैलेंद्र पति त्रिपाठी इफको में डीजीएम हैं, वहीं माता मीनाक्षी त्रिपाठी बरेली कॉलेज में गृह विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
श्रेया अपना आदर्श अपने दादा डॉ. योगेंद्र पति त्रिपाठी पूर्व शिक्षा सलाहकार, बिहार एवं पूर्व श्रम सलाहकार, केंद्र सरकार को मानती हैं। श्रेया बताती है कि पढ़ाई में रुचि और मेहनत करने की प्रेरणा उनके दादाजी से ही प्राप्त होती है और इस सफलता का श्रेय भी उन्हीं को जाता है।
श्रेया का सपना आईएएस बनकर लोगों की सेवा करना है। श्रेया के इस शानदार सफलता पर समाजसेवी जितेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री नित्यानंद शर्मा, गोविंद पति त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन श्री राम सिंह, पत्रकार प्रमोद पटेल, कृषि निदेशक बिहार धनंजय पति त्रिपाठी, शशि भूषण पति त्रिपाठी, डॉ. अविनाश पति त्रिपाठी, कमलेश पति त्रिपाठी, उदय शंकर पति त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।