फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: रेलवे स्टेशन परिसर में मिला कम्युनिस्ट नेता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 16 May 2023 04:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

शव की पहचान लार थाना क्षेत्र के इटहुरा मिश्र गांव निवासी पूर्णमासी कुशवाहा (50) कम्युनिस्ट पार्टी के नेता रुप में हुई। मंगलवार की सुबह उनका शव रेलवे स्टेशन परिसर में बने दुर्गा माता के मंदिर के पीछे पड़ा था। स्टेशन परिसर में शव मिलने पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की सुबह क्षेत्र के चर्चित कम्युनिस्ट नेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शव की पहचान लार थाना क्षेत्र के इटहुरा मिश्र गांव निवासी पूर्णमासी कुशवाहा (50) कम्युनिस्ट पार्टी के नेता रुप में हुई। मंगलवार की सुबह उनका शव रेलवे स्टेशन परिसर में बने दुर्गा माता के मंदिर के पीछे पड़ा था। स्टेशन परिसर में शव मिलने पर सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही मईल पुलिस व भटनी रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों टीमों ने गहन जांच की। मईल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पूर्णमासी कुशवाहा का शव मिलने से मौके पर भीड़ इक्कठी हो गई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जमीन बिक्री संबंधित फर्जी चेक का भी कोई मामला इन दिनों चल रहा था। जमीन बेचने के कारण ही भाई ध्रुप से कम बात होती थी। मृतक पूर्णमासी कुशवाहा अविवाहिता थे। उनके भाई ध्रुप कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन


इस बाबत एसओ संदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा ।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें