फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शाकाहारी रेस्टोरेंट में मिला मांस का टुकड़ा, ग्राहक ने किया हंगामा

Thu, 30 Oct 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
राइस पनीर में मिला हड्डी का टुकड़ा,
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के पुरवां चौराहे के पास एक शाकाहारी रेस्टोरेंट में खाना खाने गए एक शख्स के भोजन में मांस का टुकड़ा मिल गया। ग्राहक ने जब रेस्टोरेंट संचालक से शिकायत की तो वह ग्राहक से उलझ गए। मामला बढ़ता देख ग्राहक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव निवासी एस कुशवाहा मंगलवार को किसी काम से देवरिया आए थे। काम निपटाने के बाद शाम को देर हो गई तो वह पुरवा चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट में भोजन करने चले गए। उन्होंने शाकाहारी भोजन में राइस पनीर का ऑर्डर दिया। खाते समय राइस पनीर की प्लेट में हड्डी का टुकड़ा निकला। इस पर शाकाहारी एस कुशवाहा ने नाराज होकर रेस्टोरेंट मालिक को इस बात की जानकारी देते हुए 112 पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पीआरवी टीम भी पहुंच गई। लार वापस आते समय सलेमपुर के पास पीड़ित के मोबाइल पर एक फोन आया और उधर से एक शख्स ने कहा कि मैं रेस्टोरेंट मालिक बोल रहा हूं, इसकी कहीं शिकायत मत करना नहीं तो ठीक कर दूंगा। पीड़ित ने धमकी की जानकारी पुलिस को फोन पर दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें