फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लगन सीजन को देखते हुए बाजारों में रौनक लौटी

Thu, 30 Oct 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
हर की एक दुकान पर कपड़ा पसंद करते ग्राहक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। लगन सीजन को देखते हुए बाजारों में रौनक लौट आई है। सोने की कीमतों में हालिया गिरावट ने लोगों को बढ़ी राहत दी है। एक सप्ताह में सोने की कीमत में छह हजार रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होने से शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे परिवारों ने खरीदारी तेज कर दी है।
शहर के प्रमुख बाजारों व कपड़ा शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। सोने-चांदी से लेकर हर जरूरत की खरीदारी शुरू हो चुकी है। लगन के सीजन से पहले सोने के भाव में गिरावट ने ग्राहकों को आकर्षित किया है।
विज्ञापन

शहर के आर्य समाज गली स्थित एक सर्राफा की दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे लकी बरनवाल ने बताया कि घर में भतीजी की शादी है। सोना कुछ सस्ता हुआ है तो इसका फायदा उठा रहे हैं, क्योंकि कब महंगा हो जाय कहना मुश्किल है।
विज्ञापन

गौरी बाजार निवासी सावित्री देवी ने कहा कि बेटे की शादी है। अब भी हमारे बजट से सोना बहुत महंगा है, फिर भी खरीदारी जरूरी है। कुछ सोने के भाव में कमी आई है तो देरी नहीं की जा सकती है। मालवीय रोड में एक आभूषण भंडार के सर्राफा व्यवसायी जयेश बरनवाल ने बताया कि सोने का भाव में गिरावट आई है। खरीदारी के लिए अच्छा समय है। आने वाले दिनों में इसके दाम में फिर से इजाफा होने की संभावना है। भटवलिया की रहने वाली रीमा और उनकी सास बुधना देवी ने बताया कि 22 नवंबर को बेटे की शादी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें