फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआईसीयू फुल : गर्मी बिगाड़ रही बच्चों की सेहत, ओपीडी में भी भीड़

Wed, 11 Jun 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भीषण गर्मी से बच्चों की सेहत बिगड़ रही है। वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। बच्चे तेज बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा सांस, सिर दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना डेढ़ सौ अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें वायरल बुखार व उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रहती है। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
मरीजों को ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लग रहा है। पीआईसीयू और चिल्ड्रन वार्ड फुल हो गए हैं। निजी अस्पतालों में भी मरीज बढ़ गए हैं।
तापमान बढ़ रहा है, जिससे भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। इसका स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। इस मौसम में वायरस का संक्रमण बढ़ गया है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं। गर्मी, दूषित खानपान और पानी के सेवन व साफ-सफाई में अनदेखी भारी पड़ रही है। शरीर में पानी की कमी होने से बच्चे संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसकी वजह से तेज बुखार, उल्टी-दस्त, सांस, खांसी, सिर व बदन दर्द से पीड़ित हो रहे हैं। छोटे बच्चों को तेज बुखार के न उतरने पर झटका भी आ रहा है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

बुधवार को ओपीडी में डॉ. आरके श्रीवास्तव और डॉ. रवि गुप्ता ने करीब डेढ़ सौ से अधिक मरीजों का इलाज किया। इसमें सबसे अधिक तेज बुखार के करीब 80 मरीज रहे। उल्टी-दस्त के 50 से 60, पेट दर्द के 20 से 25 मरीज थे। इसके अलावा अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज थे।
विज्ञापन

अधिकांश मरीजों को डॉक्टरों ने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें