फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीआईसीयू का एसी कराया दुरुस्त

Sat, 16 May 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज की पीआईसीयू का एयरकंडीशनर (एसी) काॅलेज प्रशासन ने शनिवार को दुरुस्त करा दिया। इससे मरीजों राहत मिली।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में कई दिन से पीआईसीयू के नंबर एक वार्ड में लगे सभी तीन एसी खराब थे। इससे भर्ती मरीजों को दिक्कत रही थी। इस वार्ड में गंभीर रूप बीमार बच्चे भर्ती किए जाते हैं।
यहां कुल 15 बेड हैं। इनमें भर्ती मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक सतत निगरानी में रखकर इलाज करते हैं। इसके लिए विशेष उपकरण भी लगाए गए हैं।
एसी खराब होने से इन उपकरणों के फेल होने की आशंका बढ़ गई थी। अमर उजाला ने एसी खराब होने की खबर शनिवार के अंक में प्रकाशित किया था।
इसको मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने संज्ञान में लिया। काॅलेज प्रशासन ने पीआईसीयू के दोनों वार्ड, डॉक्टर रूम, नर्सेस स्टॉफ कक्ष की एसी को शनिवार को दुरुस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की मीडिया कोआर्डिनेटर डॉ. शालिनी गुप्ता ने बताया कि पीआईसीयू के एसी दुरुस्त करा दिए गए है। एक एयरकंडीशर की पीसीबी खराब है। उसे भी जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा।
मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि एसी खराब होने से मरीजों को परेशानी हो रही थी। पंखे भी सही से हवा नहीं दे रहे थे।
ऐसे में मरीजों को गर्मी से बचाने के लिए हाथ के पंखे का सहारा लेना पड़ रहा था। अब एसी दुरुस्त हो जाने से मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें