फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप से बिहार भेजी जा रही 178 पेटी शराब बरामद

Sat, 16 May 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। पुलिस ने घेराबंदी की तो शनिवार की सुबह लार पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने पिकअप पर लदी 178 पेटी अंग्रेजी व देसी शराब के अलावा बीयर भी पकड़ी। शराब की यह खेप रात में बिहार जा रही थी। हालांकि, तस्कर भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस पकड़ी गई पिकअप के आधार पर मालिक की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करेगी। एसआई परवेज आलम पुलिस टीम के साथ सुबह गश्त पर पटनेजी बंधा के तरफ निकले थे।
इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि विशुनपुरा ग्राम सभा के भठवां टोला स्थित ईंट भट्ठा के पास एक पिकअप खड़ी है, उस पर शराब लदा हुआ है। यह गाड़ी बिहार जाने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही गश्त कर रही पुलिस टीम ईंट भट्ठे के तरफ बढ़ी। पुलिस को देख चालाक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें श गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने लाया गया। यहां जांच की गई तो उसमें 30 पेटी अंग्रेजी शराब, आठ पेटी बीयर के अलावा 140 पेटी देसी शराब मिली। पुलिस ने वाहन को सीज कर अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली ।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लार राकेश कुमार सिंह ने कहा कि वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर शराब तस्करों का पता लगाकर उन पर भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें