फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में खुलेगा फिजियोथेरेपी केंद्र

Wed, 18 Feb 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में जल्द फिजियोथेरेपी केंद्र खुलेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे मेडिकल काॅलेज में हड्डी, जोड़ व नस के मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज के हड्डी रोग विभाग में रोजाना करीब 500 मरीज इलाज कराने आते हैं। इन रोगियों में 10 प्रतिशत मरीज हड्डी, जोड़ व नस के होते हैं। इनमें कई मरीजों को फिजियोथेरेपी की आवश्यकता डॉक्टर बताते हैं पर मेडिकल काॅलेज में इसकी सुविधा नहीं थी। इसके चलते मरीजों को बाहर फिजियोथेरेपी करानी पड़ती थी। इसके लिए प्रति सिटिंग दो से तीन सौ रुपये फिजियोथेरेपी सेंटर को देना पड़ता था।
अब मेडिकल काॅलेज में इसकी सुविधा शुरू होने जा रही है। इसको रेडक्रास के सहयोग से संचालित किया जाएगा। मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने ओपीडी बिल्डिंग के हड्डी रोग विभाग के सामने एक बड़ा कक्ष फिजियोथेरेपी सेंटर के लिए आवंटित कर दिया है। इसमें मशीनें लगा दी गई हैं। जल्द ही इसकी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। रेडक्रास के उप्र के उपसभापति अखिलेंद्र शाही लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज में फिजियोथेरेपी की सुविधा शुरू होने जा रही है। मशीनें लग गई हैं। सुव्यस्थित होने के बाद इसमें फिजियोथेरेपी शुरू कर दी जाएगी।
-डॉ. एचके मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें