फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चुनाव वाले बूथों का कराया जाएगा भौतिक सत्यापन

Thu, 12 Dec 2024 12:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय औरा चौरी में संगठन चुनाव को लेकर बैठक मुख्य अतिथि जिला चुनाव पर्वेक्षक व अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह की उपस्थिति में आयोजित की गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लल्लू सिंह ने कहा कि समाज में अपने कर्मों के आधार पर हर व्यक्ति को सम्मान मिलता है। हम सभी एक विचारधारा के लोग हैं। मंडल के चुनाव में जो भी हमारे अध्यक्ष बने उसमें सबकी सहमति हो। पार्टी की विचारधारा सबका साथ सबका विकास है। जिला चुनाव अधिकारी बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के सभी मंडलों के बूथों का गठन हो चुका है आगे हर मंडलों के अध्यक्ष पद के लिए चयन होना है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रभारी संतराज यादव ने बताया कि जिन बूथों का चुनाव हुआ है उनका भौतिक सत्यापन भी होगा, बिना सत्यापन हुए बूथों का चुनाव सही नहीं माना जाएगा। 13 से 15 तक इन बूथों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह, विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, सभाकुंवर कुशवाहा, दीपक मिश्रा शाका, सुरेंद्र चौरसिया, जयप्रकाश निषाद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें