रामपुर कारखाना। मदरापाली खास गांव में दरवाजे पर हॉर्न बजाने पर हुए विवाद में घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
मदरापाली खास की ममता पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 जून की रात गांव का कुलदीप यादव उनके दरवाजे पर तेज आवाज में हॉर्न बजा रहा था। विरोध करने पर वह अपने पिता रामनिवास और मां चंपा देवी के साथ लाठी-डंडा लेकर पहुंच गया। तीनों ने घर में घुसकर सास-ससुर की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।