देवरिया। देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार की देर शाम सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित हुआ। इसमें बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
टैक्स बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह ‘’दीपू’’ को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ निवर्तमान अध्यक्ष शांति स्वरूप दूबे ने दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष ने कहा कि टैक्स अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। अधिवक्ताओं के मान-सम्मान की लड़ाई में सबसे आगे खड़ा मिलूंगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।
उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार पाठक, महासचिव पद पर रोशन कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव पद पर कुलदीप कुमार गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य शांति स्वरूप दूबे, विष्णु कुमार गुप्ता, मोहित सेन ने शपथ ग्रहण किया।