फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क व नाली निर्माण के लिए रेलवे से मांगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर के वार्ड संख्या-छह नूरीगंज बाजार तक आवागमन सुगम बनाने के लिए सड़क व नाली निर्माण के लिए रेलवे से अनुमति मांगी गई है। चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने वाराणसी मंडल के रेलवे अधिकारियों को पत्र भेजकर इसे जनहित से जुड़ा आवश्यक कदम बताया है।
विज्ञापन

भटनी नगर के केवड़ा वार्ड से नूरीगंज बाजार तक जाने के रास्ते में चीनी मिल एवं रेलवे की जमीन पड़ती है। इस पर सड़क न होने के कारण नगरवासियों के साथ-साथ राहगीरों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। नूरीगंज बाजार के सभासद की मांग पर चेयरमैन ने रेलवे से सड़क व नाली निर्माण की अनुमति मांगी है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रतिदिन सैकड़ों लोग नूरीगंज बाजार के रास्ते रेलवे स्टेशन आते-जाते हैं, लेकिन सड़क सुविधा के अभाव में उन्हें काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। ­संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें