फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने प्रदर्शन किया 

Wed, 17 Aug 2016 12:35 AM IST
deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं से वंचित दिव्यांगों ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।  राष्ट्रीय विकलांग एकता मंच के तहत तहसील में जुटे दिव्यांगों ने जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव को अवगत कराया। दिव्यांगों ने कहा कि पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशन कार्ड से दिव्यांगों को वंचित कर दिया गया है। जबकि इस योजना का लाभ नौकरी व पेंशन भोगियों को दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसका विरोध एवं अपने हक की बात हम किसी अधिकारी से कर रहे हैं तो वह अधिकारी बाहुबलियों के डर से कोई कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। प्रमुख मांगों में दिव्यांगों को पात्र गृहस्थी व अंत्योदय का राशन कार्ड देने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, तीन हजार प्रतिमाह पेंशन, सरकारी दफ्तरों में हीन भावना से देखे जाने पर रोक सहित अन्य मांग रही।

मंच के लोगों ने चेतावनी भी दी कि पंद्रह दिनों के भीतर सभी समस्याओं का समाधान नही हुआ तो, जिले भर के दिव्यांग आंदोलन एवं बाद में आमरण अनशन करने पर बाध्य होंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय कुमार, रामाज्ञा मद्वेशिया, अर्जुन यादव, राजू विश्वकर्मा, संदीप चौहान, रामकेवल चौहान, सुरेश प्रसाद, वीरेंद्र गुप्ता, जनार्दन भारती, मुस्तफा अंसारी, प्रेमचंद्र पाल, कन्हैया चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें