फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को याद किया

Mon, 15 Aug 2016 12:05 AM IST
deoria
विज्ञापन
दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कैंडिल जलाकर शहीदों को याद किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने शहर के रामलीला मैदान स्थित शहीद स्थल पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कैंडिल जलाकर शहीदों को याद किया। कहा कि आजादी की लड़ाई में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 
विज्ञापन


उनकी बदौलत हम आज स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर अनिल यादव, शिव प्रसाद यादव, कौशल किशोर यादव, मनोज गुप्ता, बीएन चौहान, हृदयनारायण, प्रवीण मणि, फारूख, बृजभान यादव आदि मौजूद रहे।

बघौचघाट क्षेत्र के मलवाबार गांव में रामानंद और रामलगन की शहीद स्थली पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और गांववालों ने कैंडिल जलाकर उन्हें याद किया। शहीद रामलगन और रामानंद 28 अगस्त 1942 को मलवाबार में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान अंग्रेज सिपाहियों ने उन पर गोलियां बरसाईं। दोनों भारत माता की जय बोलते हुए प्राण त्याग दिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, संजय सिंह, रमायन साहनी, वाचस्पति तिवारी, ध्रुव शाही, हरेंद्र राय, सुरेंद्र राय, रामअवध, पिंटू शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें