फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 23 Sep 2016 11:03 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। उड़ी में आतंकी हमले को लेकर लोगों का गुस्सा चरम पर है। रुद्रपुर में शुक्रवार को काफी संख्या में लोग सड़क पर उतर कर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे नगर में घूम कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। आरएमएलडी पब्लिक स्कूल और मां शारदा प्राथमिक स्कूल बैदा में छात्रों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


पुराना चौक पर ई. करूणेश त्रिपाठी के नेतृत्व में लोग हाथ में तिरंगा झंडा लेकर निकले। युवक तख्तियों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखा हुआ लेकर चल रहे थे। युवक माथे पर तिरंगा के टैटू बनाए हुए थे।


जुलूस पुन्नी साहू चौराहा, मुख्य बाजार, खजुहा चौराहा, इमामबाड़ा होते हुए बस स्टेशन पहुंची। जहां लोगों ने पाक के प्रधानमंत्र नवाज शरीफ का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि पाक को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया।
विज्ञापन



हिंदुस्तान का हर व्यक्ति उड़ी में हुए आतंकी हमले को लेकर गुस्से में है। प्रदर्शनकारियों में प्रवीण पांडेय, अरविंद पांडेय, उमेंद्र पांडेय, संगम त्रिपाठी, शहादत अली, पप्पू रैनी, इशहाक कुरैशी, मोहम्मद जलीस, खुर्शीद, प्रमोद जायसवाल, अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें