फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर लोगों ने की खरीदारी

Fri, 28 Oct 2016 10:27 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
धनतेरस अवसर पर मालवीय रोड पर पूजन समाग्री की खरिदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। धनतेरस पर बाजारों में दिन भर रौनक रही। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। फल, माला, मूर्ति, बर्तन और सोने-चांदी के सामानों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन


लोगों ने अपने जरूरत के हिसाब से सामान खरीदा। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने पहले से तैयारी कर रखी थी। कई दिनों से दुकानों को सजाने का कार्य किया जा रहा था। त्योहार की वजह से दुुकानदारों ने सड़क तक दुकान फैला दिया था। सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखने लगी। बाजार में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रही।

मालवीय रोड, मोतीलाल रोड, सिविल लाइंस, अंसारी रोड, छहमुखी चौराहा, सब्जी मंडी, मोतीलाल रोड, राघवनगर, हनुमान मंदिर, बस स्टेशन चौरहा आदि जगहों पर भीड़ रही। लोग देर रात तक सामानों की खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम लोगों ने शुभ मुहूर्त में ही सामानों की खरीदारी की। इसके साथ ही गौरीबाजार, बैतालपुर, देसही देवरिया, रामपुर कारखाना, कंचनपुर, तरकुलवा, पथरदेवा, बघौचघाट, इंदूपुर बखरा, सोनूघाट आदि चौराहों पर भी खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें