फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने थाने में किया हंगामा

Sun, 14 Jan 2018 10:51 PM IST
deoria
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मईल। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। इससे नाराज परिजन थाने पहुंचे और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मामला बढ़ते देखकर एसओ ने हस्तक्षेप कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

गोंहरिया गांव निवासी रामू राजभर की पत्नी रम्भा देवी को शनिवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने उसे भलुअनी पीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल के कर्मचारियों ने प्रसव के लिए तीन हजार रुपये जमा करा लिए। एक घंटे बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा को स्वस्थ बताकर दो घंटे बाद एंबुलेंस से घर भेज दिया। जबकि 48 घटे बाद प्रसूता को अस्पताल से छोड़ा जाना चाहिए। घर आते ही प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन प्रसूता को अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे कि रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग उग्र हो गए और थाने पहुंच कर डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मामला बढ़ते देखकर एसओ शिवशंकर चौबे ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ शिवशंकर चौबे ने बताया कि भलुअनी थाने का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। जबकि मासूम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें