खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय में छह फरवरी को पीटकर की गई दो लोगों की हत्या के विरोध में रविवार को पीड़ित परिवारों और वैश्य समाज के लोगों के तरफ से गांव के एक विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पड़रौना सदर विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा और रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का बड़ा जत्था भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दिया। श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम करीब पांच घंटे तक चलता रहा। जिसमें विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों का आना-जाना जारी रहा। बरवां उपाध्याय गांव में रविवार सुबह करीब दस बजे से श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम शुरू हुआ। श्रद्धांजलि सभा में मृतक दिनेश गुप्ता की पत्नी आशा देवी, बेटा सचिन और तारकेश्वर गुप्ता की पत्नी और बच्चे बैठे थे। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों का जत्था और वैश्य समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंच मृतक आश्रितों को आर्थिक मदद देते हुए सरकार से भी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। श्रद्धांजलि सभा सुबह से लेकर शाम करीब साढ़े तीन बजे तक चला। कार्यक्रम में पहुंचे पड़रौना सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि इस सरकार में ऐसा अपराध स्वीकार्य नहीं है और हम लोग मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ित परिवार को कुछ अतिरिक्त सहयोग दिलाने का प्रयास करेंगे। इसी क्रम में हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि ऐसे अपराधियों का समाज में कोई जगह नहीं है इन्हें जीवन भर जेल में ही रहना होगा। विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने एक लाख, सदर विधायक डा. शलभ मणि ने पचास हजार, विधायक मनीष जायसवाल ने पन्द्रह हजार, विधायक मोहन वर्मा ने बीस हजार, व्यवसायी नंदलाल जायसवाल ने एक लाख, हरेंद्र जायसवाल इक्यावन हजार समेत विभिन्न समाज के लोगों ने भी आर्थिक मदद किया।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र जायसवाल व संपूर्णानंद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन अमित मोदनवाल ने किया। कार्यक्रम में सदर ब्लाक पिंटू गुप्ता, भटनी के नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता, रुद्रपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष छठ्ठे लाल निगम, गौरी बाजार के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मद्धेशिया, अटल बरनवाल, पवन जायसवाल, कृपा निधान गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य विनय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।