फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर भी परिणाम देखने में मशगूल रहे लोग 

Mon, 30 Apr 2018 12:50 AM IST
deoria
विज्ञापन
ख्ाुश्ाी मनाते छात्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 देवरिया। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर का परिणाम घोषित होने के बाद से ही शहर में सबको रिजल्ट जानने की जल्दी दिखी। लोग मोबाइल पर भी परिणाम देखने में मशगूल दिखे। हर कोई अपने तथा रिश्तेदारों के बच्चों का परिणाम जानना चाहता था। फोन कर वह जल्द से जल्द पास होने की जानकारी करना चाहता था। जो पास हुएउनके घरवालों के चेहरे तो खिल गए, लेकिन जो फेल हो गए, वे मायूस हो गए। स्कूलों में पहुंचे पास छात्रों ने गुरुजनों का आर्शीवाद लिया और दोस्तों संग रेस्टोरेंट में खुशी मनाई। 
विज्ञापन

जिले में इस बार हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में दो लाख 14 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में संस्थागत बालक 75647, संस्थागत बालिका 44956, व्यक्तिगत बालक 3893, व्यक्तिगत बालिका 1085 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इंटर की परीक्षा में संस्थागत बालक 47880, संस्थागत बालिका 35324, व्यक्तिगत बालक 3592 एवं व्यक्तिगत बालिका 1660 ने परीक्षा में भाग लिया था। अन्य सालों की अपेक्षा इस बार कड़ाई के चलते हाईस्कूल में 42 हजार और इंटर में 19 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने एक से दो पेपर देने के बाद ही परीक्षा छोड़ दी। रविवार की दोपहर को जैसे ही रिजल्ट घोषित किया गया, छुट्टी होने के बाजवूद स्कूल-कॉलेजों में चहल-पहल बढ़ गई। शहर के जीआईसी, प्रेस्टिज, एसएसबीएल आदि में छात्रों के साथ अभिभावक भी पहुंचने लगे। साइबर कैफे वालों के यहां पिछले सालों की तुलना में कम छात्र पहुंचे। लेकिन जो पहुंचे, रिजल्ट देखा तो वहां मौजूद हर व्यक्ति ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें