सलेमपुर। हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित हुआ। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों में जहां खुशी दिखी। वहीं फेल हुए परीक्षार्थी मायूस नजर आए। रिजल्ट जानने के लिए सुबह से ही परीक्षार्थियों में उत्सुकता बनी रही। इस बार लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने बेहतर अंक प्राप्त किया है।
नगर के इंदिरा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज हाईस्कूल की छात्रा आमृता 88 प्रतिशत, सालोनी 86 प्रतिशत, शालीनी पांडेय 85, साधना गुप्ता 84 प्रतिशत, सौम्या 83 प्रतिशत, अदिति मिश्रा 83 प्रतिशत, इंटर की प्रिया गुप्ता 87 प्रतिशत, अदिति 86 प्रतिशत, शिल्पी मिश्रा 83 प्रतिशत, आचल वर्मा 83 प्रतिशत, साक्षी बरनवाल 83 प्रतिशत, सुजाती प्रसाद इंटर कॉलेज बनरही की इंटर की परीक्षार्थी वीभा यादव 88 प्रतिशत अंग प्राप्त की है। बीआरडी इंटर कॉलेज मड़पही की इंटर की छात्रा दीपीका ओझा ने 84 प्रतिशत, शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोला इंटर की छात्रा स्वेता पांडेय ने 80 प्रतिशत आंक हासिल किया है।