फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परदेश जाने वालों को नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, वेटिंग भी फुल

Mon, 23 Jun 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/भटनी। गर्मी की छुट्टियां और शादी-विवाह के कार्यक्रम पूरे होने के बाद अब जिले से बड़ी संख्या में लोग रोजी-रोटी के लिए परदेश लौटने लगे हैं, मगर कंफर्म टिकट नहीं मिलने से उनकी मुश्किलें बढ गई हैं। मुंबई, दिल्ली, गुजरात और पंजाब जैसे महानगरों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर कंफर्म टिकट के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
कई यात्रियों ने हफ्तों पहले आरक्षण कराया, मगर अब तक उनका टिकट वेटिंग में ही अटका हुआ है। वहीं कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में वेटिंग भी फुल हो गए हैं। इसको देखते हुए लोग महंगे दामों में तत्काल टिकट लेने या एजेंटों का सहारा लेने को मजबूर हैं। ऐसे में परेशान लोगों ने स्पेशल ट्रेनें चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

देवरिया सदर और भटनी रेलवे स्टेशन से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों काशी, गोदान, वैशाली, आम्रपाली, गोरखपुर -अहमदाबाद, लिच्छवी, गोरखपुर-पुणे, बिहार संपर्क क्रांति और पुरबिया एक्सप्रेस में भीड़ देखी जा रही है। इन ट्रेनों में जनरल कोच में पैर रखने की भी जगह नहीं है। प्रमुख ट्रेनों में शामिल वैशाली, काशी, पूरबिया और लिच्छवी एक्सप्रेस आदि में दो से तीन सौ तक की वेटिंग चल रही है।
मुंबई जाने वाले भटनी के रामछबीला यादव, लक्ष्मीना देवी, भाटपार रानी के रामनक्षत्र, श्रीप्रकाश मिश्रा सहित अन्य यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से अपील की है कि भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाए और मौजूदा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएं, ताकि परदेश लौटने वाले लोगों को राहत मिल सके। उधर देवरिया सदर के आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि शिकायत मिलने पर बाहर कंफर्म टिकट का दावा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद मुंबई, दिल्ली, गुजरात और पंजाब के यात्री बढ़े है। इससे इन रूटों की ट्रेनें भीड़ के साथ जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें