फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 33 हजार वोल्ट की लाइन में खराबी, सौ गांवों की आपूर्ति ठप

Mon, 23 Jun 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। तेज हवा और बारिश के दौरान बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र की 33 हजार वोल्ट की लाइन में रविवार रात में फॉल्ट हो जाने से उपकेंद्र से जुड़े सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजलीकर्मियों की टीम तत्काल फॉल्ट ढूंढ़ने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद रात 12:30 बजे फॉल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात में अचानक तेज हवा के साथ बारिश के बीच विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई।
विज्ञापन

रात नौ बजे के करीब उपकेंद्र के 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े बघौचघाट, केडी चौराहा, पकहा, मोतीपुर, तिरमासाहून, मलसी, हाड़फोड़, मेदीपट्टी, मेहा समेत सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हर तरफ अंधेरा छा गया। उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया।
विज्ञापन

एसडीओ प्रभात कुमार और जेई अमित कुमार के नेतृत्व में बिजलीकर्मियों की टीम प्रतिकूल मौसम के बावजूद रात में ही फॉल्ट को ढूंढ़ने के लिए निकल पड़ी।
काफी मशक्कत के बाद रात में 12:30 बजे उन्हें गड़बड़ी को ढूंढने में सफलता मिली। इसके बाद फॉल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की। जेई अमित कुमार ने बताया कि मेन लाइन में फॉल्ट से आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसे ठीक कर आधी रात आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें