देवरिया। पाकिस्तान की कायराना हरकतों का विभिन्न संगठनों ने निंदा की है। कहा कि पाकिस्तानी सेना को सबक सिखाने का समय आ गया है। वकील और छात्रों ने पीएम नवाज शरीफ और पाकिस्तान के झंडा को आग के हवाले कर गुस्सा जताया। इसके अलावा केंद्र सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की गई। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट परिसर में पीएम नवाज शरीफ का पुतला फूंककर नाराजगी जताई।
उनका कहना था कि पाकिस्तान की कायराना हरकतों को सबक मिलना जरूरी है। इस दौरान ललित नारायण पांडेय, हरींद्र प्रताप श्रीवास्तव, राजेश त्रिपाठी, मोहन दुबे, केशव मिश्र, राजमंगल दीक्षित, बृजकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सुधांशु रंजन मिश्र की अगुवाई में छात्रों की जुटान सुभाष चौक पर हुई। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान प्रेमसागर की निर्ममता पूर्वक हत्या की गई है। इससे छात्रों में नाराजगी है। पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की।
इसके विरोध में पाकिस्तान के झंडा को आग के हवाले किया। इस दौरान अमित पांडेय, सत्यम मिश्र, मनीष मिश्र, विकेश पांडेय, उज्जवल तिवारी, ऋषभ त्रिपाठी आदि रहे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय प्रताप यादव की अगुवाई में सुभाष चौक पर कैंडल जलाई गई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए ताकि शहीदों के परिवार और देशवासियों को सुकून मिल सके। इस दौरान जीत बहादुर सिंह राजू, सुनील तिवारी, फैजान खान, राजकुमार सिंह, लक्ष्मण यादव आदि मौजूद रहे।
बसपा के मंडल अध्यक्ष जहीरूल बारी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सैनिक कार्रवाई बेहद जरूरी है। साथ ही उसे दुनिया में अलग-थलग करने की नीति अपनाएं। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की बैठक में केंद्र सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की गई।
इस दौरान देवेंद्र मणि त्रिपाठी, एएन पांडेय, राजाराम चौरसिया, बृजकुमारी देवी, रमेश पांडेय आदि रहे। समाजसेवी अशोक मद्धेशिया की अगुवाई में विभिन्न लोगों ने स्टेशन रोड में श्रद्धांजलि दी। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान, वीरेंद्र द्विवेदी, रविंद्र तिवारी, अरविंद मोहन मिश्र ने मौन धारण किया गया। बीएन पब्लिक स्कूल में पाक को सबक सिखाने की मांग की गई।