फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान

Wed, 26 Feb 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों और सिद्धांतों से परेशान हो गई है। अब इस सरकार के जाने का समय तय हो गया है। यह बातें मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सरकार की प्रमुख नीति संविदा, शोषण, संवेदनहीनता व शराब को बढ़ावा देना हो गया है। नौजवानों को स्थायी नौकरी न देकर संविदा कर्मियों के रूप में नौकरी दी जा रही है और कम वेतन देकर शोषण किया जा रहा है। लोकतंत्र में मत विभिन्नता होना स्वभाविक है, लेकिन भाजपा के शासन में विपक्ष व सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वालों को सताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई शराब नीति लाकर इसकी दुकान बढ़ाकर नौजवानों को नशा की तरफ धकेलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें