फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लार के विशाल को महाकुंभ में किया गया सम्मानित

Tue, 25 Feb 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। नगर पंचायत के कोइरी टोला वार्ड निवासी साहू विशाल कुमार गुप्ता को महाकुंभ प्रयागराज में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के कैम्प कार्यालय में सम्मानित किया गया। यह सम्मान सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए दी गई। महाकुंभ में विशाल ने अपनी सेवाएं दी हैं। महाकुंभ में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के वालेंटियर्स ने अपनी अहम भूमिका निभाई हैं। विशाल एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवरिया से जुड़कर सामाजिक कार्यों में अपनी सेवा भी दे रहे हैं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही, कोषाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, हिमांशु सिंह, शिक्षक शिशिर राय, अधिवक्ता प्रियेश नाथ त्रिपाठी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें