सोहनपुर। मझौली- मैरवा मार्ग पर रविवार सुबह से ही लोगों को कई बार जाम का सामना करना पड़ा। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बड़ी मुश्किल से गांव के युवकों ने वाहनों को आगे पीछे करवा कर रास्ते से जाम हटवाया।
यहां सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे दुकानदारों ने नाली के आगे बढ़कर सड़क की पटरी पर कब्जा कर लिया है जिसको कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क की पटरी को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए ताकि आए दिन होने वाले जाम से बचा जा सके। संवाद