भागलपुर। स्थानीय कस्बा के पुल के समीप शनिवार की देर शाम कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे पीएचसी भागलपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, देवरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अमित तिवारी शनिवार की शाम किसी काम से भागलपुर अपने दोस्त से मिलने आया था। देर शाम वह दोस्त के साथ पक्के पुल पर घुमने जा रहा था। तभी बाईपास रोड पर स्थित एक पैलेस के सामने पहुंचा था इसी बीच सामने से एक कुत्ता दौड़ पड़ा।
उसे बचाने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़ी, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई।
भागलपुर चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।