फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली कटौती से लोग बेहाल

Fri, 30 May 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनपुर। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लो-वोल्टेज और बिजली कटौती के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के चलते लोग गर्मी से बेहाल हैं और रतजगा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भाटपार रानी और बनकटिया उपकेंद्र से जुड़े गांवों में शाम होते ही लो-वोल्टेज हो जा रही है। इसके चलते पंखें केवल चक्कर लगा रहे हैं, मगर हवा नहीं मिल रहा है। लो-वोल्टेज की वजह से इनवर्टर और मोटर भी नहीं चल पा रहे हैं।
सुबह होते ही इनवर्टर डिस्चार्ज हो जा रहे हैं। बिजली की कटौती से ब्लॉक के कर्मचारियों और डॉक्टरों की हो भी समस्या हो रही है। पसीने से लथपथ होकर रोगियों को देखा जा रहा है। जब से सड़क का निर्माण होने लगा है, तब से दिन में बिजली की कटौती की जा रही है। छह माह से दिन की बिजली नहीं मिल रही है और रात में बार-बार आना -जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

सोहनपुर से धर्मेंद्र गुप्ता, सिकरहटा से विजय कुशवाहा,ने बताया कि बिजली निगम की अव्यवस्था से वह लोग त्रस्त हैं। गर्मी में ट्रांसफाॅर्मर जल जाने के महीनाें बाद नहीं लग रहे हैं। बनकटिया के जेई अवधेश प्रसाद ने बताया कि ओवरलोड के चलते समस्या है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें