फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बहन का फोटो खींचने का विरोध करने पर पीटा

Sat, 11 Jul 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र एक गांव में एक युवती का फोटो खींचकर भाई के मोबाइल पर भेजकर धमकी देने का विरोध करने पर परिवार के लोगों पर कुछ मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीट दिया। पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की मां ने ो तहरीर देकर कहा है कि गांव का एक युवक ने अपने रिश्तेदार के साथ उनकी बेटी का मोबाइल से फोटो खींच लिया। आरोप है कि दोनों ने उनके बेटे के मोबाइल पर फोटो भेजकर परिवार का मखौल उड़ाया करते थे।
विज्ञापन

उनके बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कुछ अन्य लोगों के साथ नौ जुलाई को उनके दरवाजे पर पहुंच कर मारपीट की। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें