देवरिया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इसमें कुल 3253 मरीजों ने अपना इलाज कराया। यह संख्या पिछले सप्ताह आयोजित आरोग्य मेले से दो सौ अधिक रही।
मुख्य आरोग्य मेले में मलेरिया के 196 मरीज चिह्नित किए गए। इन्हें चिकित्सकों ने दवा देकर आराम करने की सलाह दी। वहीं डेंगू के लक्षण वाले 13 मरीज मिले। हेपेटाइटिस बी के 31, हेपेटाइटिस सी के 25 मरीज मिले। मेले में सबसे अधिक 71 मरीज मईल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। वहीं सबसे कम छह-छह मरीज बनकटा व सठियांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपना इलाज कराए।
भागलपुर संवाद के अनुसार, मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महज 16 मरीज इलाज कराने पहुंचे। डॉ. ममता चौहान ने मरीजों का इलाज कर दवा दी। डाॅक्टर ने बताया कि मेले में बुखार, खांसी, शुगर, बीपी के मरीजों की संख्या अधिक है। भीषण ठंड के मौसम में उतार चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, सुगर, बीपी के मरीज बढ़े हैं।
स्वास्थ्य केंद्र पर सभी का इलाज कर दवा दी गई है। सुबह से 16 मरीजों का जांच कर दवा दी जा चुकी है। 2 मरीजों का सुगर, 3 मरीजों का स्नोफिलिया, 2 मरीजों का टायफाईड समेत कुल 7 मरीजों की लैब में जांच की गई। हाॅस्पिटल परिसर में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और तीमारदारों को ठंड में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
बरियारपुर संवाद के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 113 मरीज देखे गए। इसमें पथरदेवा विकासखंड के रामपुर अवस्थी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ योगेश कुमार ने 41 मरीजों की जांच की और दवा वितरण किया। इनमें सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले ज्यादा पाए गए। वहीं सरौरा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. राजेश कुमार ने 31 मरीजों को। वहीं नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में 41 मरीज देखे गए।
मईल संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर हर रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में नया स्वास्थ्य केन्द्र ठेगंवल दूबे पर डॉ. शोभनाथ व फर्मासिस्ट डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने 28 मरीजों को देखा। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईल में डॉ. अनिल कुमार प्रजापति व फार्मासिस्ट रमेश चंद्र ने 38 मरीजों को देखा।
पड़री बाजार संवाद के अनुसार, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री बाजार मे रविवार मेले में डॉ. अशद खान ने करीब 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जन आरोग्य मेले में करीब 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. अशद खान ने बताया की इस ठंड में ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, पाइल्स के आ रहे हैं।