फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समाधान योजना में जमा किया बिल, फिर भी दिखा रहा 8095 का बकाया

Sun, 04 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। बिजली उपभोक्ताओं काे बड़ी राहत देने के लिए शासन की ओर से एकमुश्त समाधान योजना चलाया जा रहा है लेकिन विभागीय गलतियों का खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं। एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिल जमा करने के बाद जनवरी माह में 8095 रुपये का बकाया दिखा रहा है।
विज्ञापन

दिसंबर माह में शासन की ओर से एकमुश्त समाधान योजना शुरू किया गया, जिसमें ब्याज में 100 और मूलधन में 25 प्रतिशत की भारी छूट दिया जा रहा है। लाला फुलवरिया निवासी पुरुषोत्तम पांडेय आदि का कहना है कि 26 दिसंबर को बकाया बिल जमा कराकर शून्य कर दिया था लेकिन जनवरी माह में 8095 का बिल बकाया दिख रहा है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक्सईएन अरविंद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें